Friday, October 26, 2012

विडम्‍बना

" गौ - हत्‍या बंद हो “  के नारे लगाने वाले धार्मिक लोग
भैस -  हत्‍या बंद करने की बात क्‍यूं नहीं करते हैं
गंगा की गंदगी को मु्द्दा बनाने वाले  आंदोलनकारी
नर्मदा पर बांध बनता देख आखिर चुप क्‍यूं रहते हैं
अंबानी-टाटा-बिरला रोज सबको दिन- दहाड़े लूटते  हैं
हम सिर्फ वालमार्ट से ही सहमे और डरे रहते हैं
काले धन की चर्चाओं में उलझे हुए देशभक्‍त लोग   
मंदिर , गुरूद्वारे व आश्रमों मे क्‍यूं गुप्‍तदान करते हैं
सरकार के भ्रष्‍टाचार को हम लाख कोसते रहें , दोस्‍तो
कारपोरेट सेक्‍टर के करप्‍शन को भी हम ही पोसते  हैं 

No comments:

Post a Comment