Showing posts with label कविता कविता. Show all posts
Showing posts with label कविता कविता. Show all posts

Monday, January 11, 2010

आउटसोर्सिग

तुम्‍हारे पास
गेहूँ उगाने के लिए जमीन है
पर आटा खरीदो दुकान से,
गायें (मॉं) हैं घर में पर
दूध खरीदो मदर-डेरी से,
मशीनें हैं, फैक्‍टरी हैं पर सामान बाहर से खरीदो :
कामन-वैल्‍‍‍थ का खेल खेलते हुए
हम ठेकेदार
नौकरशाही के साथ मिलकर
खूब गोल कर रहे हैं
डी (दिल्‍ली) में।